Search

 
 
 

घाटशिला : बीडीओ ने विकास योजनाओं को लेकर मुखिया संग की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं को लेकर मुखिया संग शुक्रवार को बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया को अंबेडकर आवास, चापाकल मरम्मत, पीएम आवास एवं सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की. बीडीओ ने कहा कि हम सभी को मिलकर अगले वित्त वर्ष के लिए अभी से ही प्लान बना कर रखना होगा. जैसे ही प्लान की स्वीकृति मिलती है तत्काल पंचायत में विकास योजनाएं धरातल पर उतारा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-march-5-holiday-canceled-in-tata-motors-holi-holiday-will-be-on-march-8/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में 5 मार्च की छुट्टी रद्द, 8 मार्च को रहेगी होली की छुट्टी

1500 लाभार्थी का बैंक से आधार सीडिंग नहीं है

उन्होंने कहा कि अंबेडकर आवास को लेकर ग्रामीण ग्रामसभा कर सूची बना लें. साथ ही साथ सर्वजन पेंशन योजना में जिन लाभुकों का आवेदन अस्वीकृत किया गया था. वैसे लाभुकों का आवेदन लेते हुए आधार कार्ड को लाभार्थी के बैंक से मैपिंग कराते हुए आवेदन लें. वैसे लगभग 1500 लाभार्थी हैं जिनका बैंक से आधार सीडिंग नहीं है. उनका कभी भी पेंशन बंद हो सकता है. इसलिए पहले से ही आधार सीडिंग करा लें. गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. चापाकल एवं अन्य जल स्रोतों की मरम्मत जल्द से जल्द पंचायत स्तर पर कराएं ताकि लोगों को पेयजल के लिए परेशानी ना हो. बैठक में मुख्य रूप से मुखिया कल्पना सोरेन, मानसिंह हेंब्रम, प्रफुल्लो हांसदा, तारामणि मंडा, बैजनाथ मुर्मू सहित अन्य मुखिया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही