Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने मनरेगा को लेकर विभाग के अभियंता एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान बीडीओ ने मनरेगा से संचालित योजनाओं का पंचायतवार जानकारी लेने के बाद कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड में जितने भी योजना चल रहे हैं उन योजना में अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़ा जाए. साथ ही साथ जिन मजदूरों का जॉब कार्ड के साथ आधार लिंक नहीं हुआ है उसे तत्काल आधार लिंक कराएं. आधार लिंक होने से मजदूरों की मजदूरी का पैसा सीधे उनके खाते में जा सकेगा. इसके अलावा योजना की प्रगति पर रिव्यू किया गया. बीडीओ ने जल्द से जल्द योजना पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा विभाग के कनिया अभियंता, बीपीओ, मनरेगा कर्मी, रोजगार सेवक सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-28-trainees-trained-from-skill-development-center-leave-for-employment/">चाईबासा
: कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षित 28 प्रशिक्षु रोजगार के लिए रवाना [wpse_comments_template]
घाटशिला : बीडीओ ने मनरेगा योजना को लेकर कर्मचारियों संग की बैठक
Leave a Comment