Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बीडीओ ने कर्मचारी व अभियंताओं के साथ की समीक्षा बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उप विकास आयुक्त का पद पिछले कई माह से रिक्त होने के कारण विकास योजनाओं की गति रुक गई थी. गुरुवार को नए उप विकास आयुक्त मनीष कुमार के योगदान देते ही उम्मीद की जा रही है कि विकास योजनाओं में गति आएगी. इसी के तहत शुक्रवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-314-beneficiaries-waived-interest-on-outstanding-electricity-bills/">जामताड़ा

: 314 लाभुकों का बकाया बिजली बिल का ब्याज़ माफ

प्रत्येक गांव में 5-5 योजनाओं को चिन्हित करने के दिया निर्देश

बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में कम से कम 5-5 योजनाएं चिन्हित करें साथ ही साथ मानव दिवस कम से कम और 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करने का लक्ष्य बनाएं. अधिक से अधिक महिला मजदूरों को रोजगार से जोड़ें. बीडीओ ने कहा कि जितने भी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास या अन्य आवास अपूर्ण है उसे एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का लक्ष्य रखें इसके अलावा अन्य कई योजनाओं का अद्यतन समीक्षा की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही