Search

 
 
 

घाटशिला : बीडीओ ने पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की

 
Ghatshila : मुसाबनी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ सीमा कुमारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास, अम्बेडकर आवास योजना को लेकर पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री आवास के प्रखंड समान्वयक सिधान मार्डी से पंचायतवार सभी आवास की स्थिति की जानकारी दी गई और जिला द्वारा 80 अम्बेडकर आवास की स्वीकृति प्राप्त होने की बात कही. बीडीओ ने पंचायत सचिव द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पंचायतवार अम्बेडकर आवास बांटने का निर्देश प्रखंड समन्वयक को दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-mp-representative-submitted-memorandum-to-sdo-to-get-rid-of-water-logging-problem/">घाटशिला:

जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिये सांसद प्रतिनिधि ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
लंबित आवास को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि अगर आवास बनाने के दौरान कहीं भी कोई परेशानी होती है तो तत्काल सूचना दें ताकि उक्त समस्या का समाधान ससमय किया जा सके और आवास को समय पर पूरा कराया जा सके. बैठक में प्रखंड समन्वयक द्वारा पंचायतवार एवं वर्षवार प्रधानमंत्री आवास एवं अम्बेडकर आवासों के बारे में जानकारी दी गई. निर्धारित समय में पूरा करने को कहा गया. बैठक में पंचायत सचिव, प्रभारी पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही