Search

घाटशिला : वटवृक्ष पर मधुमक्खियों का डेरा, छात्र व अन्य लोग परेशान

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला : नरसिंहगढ़ राजबाड़ी परिसर में वटवृक्ष के उपर मधुमक्खियों का डेरा डालने से राजपरिसर स्थित शिशु मंदिर एवं अन्य ग्रामीणों तथा राहगीरों में खतरा मंडराने लगा है. मधुमक्खियों का झुंड पूरे वटवृक्ष के ऊपर बसा हुआ है. पिछले दो माह में मधुमक्खियों के झुंड के आक्रमण से छह लोग घायल हो गए हैं. पार्क एवं मंदिर के सामने वटवृक्ष में मधुमक्खियों का जमावड़ा होने से लोगों को भय भी सताने लगा है. इधर 11 फरवरी से 14 फरवरी तक 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन राजबाड़ी परिसर स्थित गायत्री मंदिर में होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-held-a-meeting-regarding-the-workshop-of-bjmo-on-the-death-anniversary-of-pandit-deendayal/">जमशेदपुर

: पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजमो की कार्यशाला को लेकर सरयू राय ने की बैठक
इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु व भक्तों के आने की संभावना है. मधुमक्खियों को उक्त स्थान से अगर भगा नहीं दिया जाता तो मधुमक्खियों का हमला उन पर भी हो सकता है. राजपरिवार के नंदन सिंहदेव ने बताया कि मधुमक्खियों का आतंक देखा जा रहा है. इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. स्कूल एवं मंदिर परिसर के साथ-साथ यज्ञ का भी आयोजन किया गया है. मधुमक्खियों को वहां से खदेड़ने का वैकल्पिक उपाय किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp