Search

 
 
 

घाटशिला : अग्रसेन स्मृति भवन में मनाया गया भाद्र अमावस महोत्सव

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अग्रसेन स्मृति भवन राम मंदिर घाटशिला में शनिवार को अग्रसेन स्मृति भवन की ओर से राणी सती दादी का भाद्र अमावस महोत्सव धुमधाम से मनाया गया. इस मौके पर शनिवार की शाम को मंदिर में मंगल पाठ के दौरान माड़वाड़ी समाज की सैकड़ो महिलाओ ने मंगल पाठ किया साथ ही राणी दादी को याद किया. इस मौके पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था. इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण झुंझुनू वाली राणी सती दादी की विशेष पूजा, आलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग आदि था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-police-raid-english-liquor-shops-hotels/">किरीबुरु

: पुलिस ने अंग्रेजी शराब दुकानों, होटलों में की छापामारी
समाज की महिलाएं विभिन्न परिधानों में संज संवरकर मंगल पाठ और दादी की पूजा में भाग ली. इस मौके पर भजन संध्या के बाद रात्री के समय महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रुप से संजय अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बलबीर अग्रवाल, अमीत अग्रवाल, संजय खेतान, सुभाष सिंहानिया समेत समाज के सभी लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही