Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रधानमंत्री पंडित जी के विचारों को धरातल पर उतारने का कर रहे भगीरथ कार्य – लखन मार्डी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि शनिवार को स्टेशन चौक पर मनाया गया. मौके पर घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय के सिद्धांतों ने कई लोगों को देश तथा वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया. वे सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा. उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है. हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल देकर प्रधानमंत्री दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का भगीरथ कार्य कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-recovery-of-lakhs-in-the-name-of-convocation-ceremony-in-kolhan-university-is-yet-to-be-accounted-for/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में दीक्षांत समारोह के नाम पर लाखों की वसूली पर अब तक हिसाब नहीं

ये थे उपस्थित

मौके पर मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, जादूगोड़ा मंडल प्रभारी हीरा सिंह, मंडल महामंत्री तुषार दत्ता, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, राजेश शर्मा ,राहुल बनर्जी, मंडल मंत्री मुनमुन पांडे, फुफा बारिक, मुकेश बाल्मीकि, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-hundreds-of-devotees-participated-in-rudrabhishek-of-shivling-at-sri-sri-lokeshwar-temple/">किरीबुरु

: श्री श्री लोकेश्वर मंदिर में शिवलिंग के रुद्राभिषेक में शामिल हुये सैकड़ों भक्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही