Search

 
 
 

घाटशिला : आपसी भाईचारे की मिशाल है भात्री संघ लालडीह दुर्गा पूजा कमेटी की पूजा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भात्री संघ लालडीह दुर्गा पूजा कमेटी क्षेत्र में आपसी भाइचारे का मिसाल पेश कर रहा है. इस पूजा कमेटी में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, संथाल, भूमिज समुदाय के लोग आपस में मिलकर आदिशक्ति की आराधना को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा करते हैं जिसके कारण यह पूजा पंडाल अपने आप में चर्चित है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी के महासचिव अमित राय ने बताया कि इस वर्ष पूजा कमेटी अपना 46वां वर्ष मना रही है. 1977 से पूजा पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित कर लगातार पूजा अर्चना होती आ रही है. [caption id="attachment_428543" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Ghatshila-Bhatri-Sangh.jpg"

alt="" width="600" height="800" /> पंडाल का स्वरूप.[/caption] इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-under-seva-pakhwada-bjp-people-gave-the-message-of-water-conservation/">जगन्नाथपुर

: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाईयों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

बेंगलुरु के कुवन पार्क मेन गेट के थीम पर बन रहा है पंडाल

इस वर्ष बेंगलुरु के कुवन पार्क मेन गेट के थीम पर पंडाल का स्वरूप बंगाल के कोलाघाट के कारीगर द्वारा दिया जा रहा है. लगभग दो लाख की लागत से पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जबकि विद्युत साज-सज्जा 50,000 एवं मां की प्रतिमा 31000 हजार रुपए की लागत से बन रही है. इस वर्ष पूजा का बजट 4.50 लाख का रखा गया है. यहां घाटशिला प्रखंड के अलावे अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता की प्रतिमा का दर्शन एवं पूजा करने आते हैं. उन्होंने बताया कि यहां कभी भी किसी तरह के मेला का आयोजन नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mazgaon-mla-reviewed-development-plans-after-meeting-with-bdo/">चाईबासा

: मझगांव विधायक ने बीडीओ के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की

कमेटी के ये लोग हैं शामिल

इस वर्ष कमेटी में अध्यक्ष भोला झा, सह सचिव लालटू प्रमाणिक, तरुण मंडल, मिठू बेरा, राम पात्रो, कमल दे, भोला दास, बेनू रिचर्ड्सन, लोकनाथ महतो, दिलीप सरदार, बप्पी साहू, कोषाध्यक्ष गोपाल कोइरी, उपाध्यक्ष सलीम खान, जगदीश भगत, साधु चरण पाल, अचिंता दे, ईश्वर मार्डी, संजय रजक के अलावा काफी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही