Search

 
 
 

घाटशिला : गणेश पूजा पंडाल को लेकर कसीदा एथलेटिक्स मैदान में हुआ भूमि पूजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कशीदा युवा समिति द्वारा एथलेटिक क्लब काशीदा मैदान में गणेश पूजा आयोजन को लेकर भूमि पूजन किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए पंकज सिंह ने बताया कि गणपति बप्पा का भव्य प्रतिमा स्थापित कर पिछले 20 वर्षों से युवा समिति द्वारा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है. इस वर्ष 19 तथा 20 सितंबर को गणेश पूजा आयोजित की जा रही है. इसको लेकर सोमवार को पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. उन्होंने कहा कि लगभग 50 हजार की लागत से भव्य पंडाल बनाया जाएगा साथ ही साथ पूरे मैदान में विद्युत साज सज्जा की जाएगी. युवा समिति द्वारा पूजा आयोजन के दौरान दोनों दिन महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा. भूमि पूजन के दौरान अशोक पांडा, मदन दास देवव्रत मिश्रा सहित युवा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-ssp-took-stock-of-security-in-the-conduct-court/">घाटशिला

: एसएसपी ने व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही