Search

 
 
 

घाटशिला : एनएच-18 पर बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर पुनिसा गांव के समीप सोमवार की देर शाम साइकिल सवार मथुर अहिर को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में साइकिल सवार घायल हो गया. सेवा ही धर्म के अध्यक्ष नवसाद अहमद ने हाइवे पेट्रोलिंग को खबर देकर घायल को धालभूमगढ़ सीएचसी पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. हालांकि सुचना मिलने पर मथुर अहिर के परिजन सीएचसी पहुंचे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले गए. घायल के सीने में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि मथुर साइकिल से नरिसंहगढ़ बाजार जा रहे थे. घटना के बाद बाइक चालक को पुनिसा के ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-leader-complains-about-police-personnel-to-dig/">घाटशिला

: कांग्रेसी नेता ने डीआईजी से की पुलिस कर्मी की शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही