Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एनएच 18 फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Ghatshil (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के चिरूगोड़ा गांव के समीप मंगलवार को एनएच 18 फोरलेन पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई. इस घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंची. डुमरिया गांव निवासी घायल सौरभ रावत को गंभीर चोट लगी है. उसके साथ सुखलाल मुर्मू पीछे बैठे थे. दोनों का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-consumers-will-get-relief-in-this-summer-electricity-department-engaged-in-special-preparation/">जमशेदपुर

: इस गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, विशेष तैयारी में जुटा विद्युत् विभाग
चिकित्सक डॉ आरएन सोरेन ने सौरभ की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया. सुखलाल मुर्मू का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में सुखलाल मुर्मू ने बताया कि दोनों बहरागोड़ा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. डुमरिया थाना क्षेत्र के सातबकरा गांव के रहने वाले हैं. निजी कार्य से जमशेदपुर जा रहे थे. उसी दौरान अचानक फोरलेन पर बाइक अनियंत्रित हो जाने से डिवाइडर से टकरा गई. इससे दोनों घायल हो गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही