Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : हाइवा से टकराई बाइक, चार युवक घायल, तीन गंभीर

Ghatshils (Rajesh Chowbey) :  मंगलवार सुबह गालूडीह थाना क्षेत्र के गालूडीह-उल्दा के समीप संजय होटल के पास खड़ी हाइवा से चार बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने चारों घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन टुडू ने चारों का प्राथमिक उपचार किया. उसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल खोगेन सिंह, संजय सिंह एवं कामदेव सिंह को एमजीएम रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-general-meeting-organized-on-the-foundation-day-of-socialist-unity-center-of-india/">आदित्यपुर

: सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर आमसभा आयोजित

चारों युवक एक ही बाइक पर थे सवार

जबकि प्रकाश सिंह की स्थिति सामान्य है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया गया कि चारों युवक घाटशिला की तरफ से एक ही बाइक संख्या जेएच0 22डी 9971 पर सवार होकर जा रहे थे. तभी संजय होटल के पास खड़े हाइवा संख्या जेएच 05एडब्लू 7400 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया है. इसके बाद चारों युवक सड़क पर गिर गए. बताया जाता है कि चारों युवक चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्कूगोड़ा का रहने वाले है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-water-tower-of-marangponga-and-dikuponga-was-gifted-with-corruption/">किरीबुरू

: मारंगपोंगा व दीकुपोंगा का जलमीनार चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही