Search

चक्रधरपुर : प्रखंड कार्यालय में लगा रोजगार मेला, 33 युवाओं ने किया आवेदन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेला का आयोजन कल्याण गुरुकुल के तत्वावधान में किया गया. रोजगार मेला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे युवाओं ने रोजगार के लिए अपना आवेदन जमा किया. इस अवसर पर कल्याण गुरूकुल के बीएमई अंकेश कुमार ने बताया कि युवाओं को पहले 45 से 60 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inclusion-of-kurmi-in-scheduled-tribe-is-like-hanging-for-tribals-bimo-murmu/">जमशेदपुर

: कुर्मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करना आदिवासियों के लिए फांसी के समान- बिमो मुर्मू

प्रशिक्षण के दौरान रहने व खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी

प्रशिक्षण के दौरान रहने व खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी. प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद देश के नामी कंपनियों में सुनिश्चित रोजगार दिया जाएगा. जहां युवाओं को मासिक वेतन में 10 से 12 हजार रुपए दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि विभिन्न ट्रेड में नौकरी के लिए 33 युवाओं ने आवेदन जमा किया था. जबकि 52 युवाओं ने पंजीकरण किया था. किसी कारणवश 19 युवाओं का आवेदन रद्द हो गया. इस मौके पर युवक-युवतियां मौजूद थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp