Search

 
 
 

घाटशिला : ऑटो की चपेट में आने से बाइक चालक घायल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र के भालूकखुलिया गांव के समीप मुख्य सड़क पर एसएस फ्यूल सेंटर के दो कर्मचारी ऑटो की चपेट में आने से बुधवार को गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निरामय हेल्थ केयर सेंटर गालूडीह में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बताया कि हलुदबनी गांव निवासी देवराज गोप की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिनका इलाज निरामय हेल्थ केयर में चल रहा है जबकि अन्य एक राकेश गोप को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-camp-organized-to-benefit-primitive-tribes-from-government-schemes/">घाटशिला

: आदिम जनजाति को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने को लेकर लगा शिविर

महिला को बचाने में टेम्पो से हुई सीधी टक्कर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एसएस फ्यूल सेंटर के मैनेजर राकेश अपनी बाइक से कर्मचारी देवराज गोप के साथ अपने गांव हैंदलजुड़ी जा रहे थे. उसी दौरान स्कूटी से आ रही महिला को बचाने के क्रम में सामने से आ रही ऑटो से सीधी टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही गालूडीह थाना प्रभारी सुखदेव सागर सिंह अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. देर शाम को देवराज गोप की स्थिति सामान्य बताई जा रही है जबकि राकेश गुप्ता को छोड़ दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही