Search

 
 
 

Ghatshila : खड़ा ट्रक के पीछे पिकअप वैन ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के धरमबहाल गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर खड़ी ट्रक के पीछे से पिकअप वैन ने मंगलवार की शाम 4 बजे जोरदार टक्कर मार दिया. पिकअप वैन ने इतनी जो टक्कर मारी थी कि गाड़ी के नीचे घुस गया. स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप वैन चालक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर एन सोरेन एवं डा. कुमूदनी सरदार ने प्राथमिक उपचार कर ही रही थी कि उसी दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के अनुसार बढ़िया गांव का निवासी मुसाबनी थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी मोहम्मद जमील अहमद एवं पिता हबीब अहमद के रूप में पहचान की गई. समुदाय के स्थानीय लोगों को जानकारी देकर मृतक के परिजनों को सूचना देने का आग्रह किया गया. मृतक के पर्स में लगभग 4200 पाया गया है. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-newly-appointed-co-manohar-linda-took-charge/">Gudabanda

: नवनियुक्त सीओ मनोहर लिंडा ने संभाला पदभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही