Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल अस्पताल के समीप फोरलेन पर टैंकर की चपेट में आने से शनिवार किसान बाइक सवार दंपती में पत्नी की मौत हो गई. इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल है. अनुमंडल अस्पताल के कर्मियों ने पति को एंबुलेंस से उठाकर अनुमंडल अस्पताल ले गए. वहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है. घटना के संबंध में घायल पति मेघराय टुडू ने बताया कि पत्नी सीता टुडू के साथ मुसाबनी थाना क्षेत्र के ऊपरबांधा गांव से घाटशिला थाना क्षेत्र के ऐदलबेड़ा गांव शादी समारोह में उपहार लेकर जा रहे थे. अनुमंडल अस्पताल के समीप फोरलेन पर कट देखकर जैसे ही दाहिने तरफ मुड़े बहरागोड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गए. पत्नी सड़क पर गिर गई और टैंकर का चक्का उसके शरीर को रौंद दिया. बाइक टैंकर के आगे फंस गई, जिसे घसीटते हुए ले गया. वह सड़क के बगल मैं गिरा, इसके कारण हल्की चोट आई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Ghatshila-Baike-acci-2-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bjps-arm-is-not-clear-country-is-in-danger-jaiprakash-yadav/">देवघर

: बीजेपी का दामन साफ नहीं, देश को खतरा- जयप्रकाश यादव

घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक, नहीं उठाने दिया शव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Ghatshila-Baike-acci-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामदास सोरेन मौके पर पहुंच गए. सड़क पर पड़ा क्षत-विक्षत शव देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए हाईवे पेट्रोल के पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि कट के सामने लगाएगा. ड्रम कैसे हट जाता है. इस मौत का जिम्मेदार कौन है. पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक एनएचएआई के सक्षम पदाधिकारी पहुंच कर कोई ठोस निर्णय नहीं लेते हैं, तब तक शव यहीं पड़ा रहेगा. इसकी सूचना आप अपने वरीय पदाधिकारी को दे दें. बाद में विधायक अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत मृतका के पति मेघराई टुडू से मिलकर घटना की जानकारी ली. उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि आगे की कार्रवाई पुलिस प्रशासन करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही