Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : जमीन सीमांकन को लेकर बिरसा सेना ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बिरसा सेना के नेतृत्व में शुक्रवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में जमीन सीमांकन को लेकर प्रदर्शन किया गया. इसके उपरांत सीओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया है कि घाटशिला अंचल अंतर्गत पायरागुड़ी गांव में सीता देवी एवं बसंती देवी के 5 एकड़ जमीन पर महतो समाज के लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है तथा कब्जा किए गए जमीन पर घर बना कर रह रहे हैं. अपनी जमीन खाली कराने तथा सीमांकन कराने के लिए 4 वर्ष पूर्व सीता देवी एवं बसंती देवी ने अंचल कार्यालय में आवेदन दिया परंतु आज तक उनकी जमीन का सीमांकन नहीं हुआ और ना ही अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-thief-escaped-from-police-custody-caught-back/">जमशेदपुर

: पुलिस हिरासत से भागा उचक्का, वापस धरा गया

बिरसा सेना अपने स्तर से मुक्त कराएगी जमीन

बिरसा सेना ने मांग किया है कि जल्द से जल्द इनकी जमीन का सीमांकन करते हुए अवैध कब्जा से मुक्त कराया जाए, अन्यथा बिरसा सेना अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा किए गए जमीन को खाली कराने के लिए कार्रवाई करेगी. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कश्यप, विकास हेम्ब्रम, दीनबंधु भूमिज, सलमा हांसदा, राजा पूर्ति, पृथ्वी सामंत, शास्त्री हेम्ब्रम, सहित काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही