Search

 
 
 

घाटशिला : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई गई जयंती

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन जिला कमिटी की बैठक जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष समर महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसीरियार, अजय राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार की उपस्थिति में रविवार को सम्पन्न हुई. सर्वप्रथम महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार ने उनकी जीवनी पर बारिकी से अपनी बातों को रखा और शहीदों के जीवन से सिख लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-woman-interrogated-in-rape-case-of-five-year-old-girl/">साहिबगंज

: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में महिला से पूछताछ

कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्या पर की गई चर्चा

महान क्रांतिकारी एवं इस युग के महान मार्क्सवादी चिंतनकार कॉमरेड शिवदास घोष की जन्म शताब्दी के मौके पर कोलकाता में हो रहे विशाल समावेश को सफल बनाने की रणनीति तय की गई. जिसमें पूरे जिले से लगभग 1000 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. साथ ही कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्या पर चर्चा की गई. चर्चा में निर्णय लिया गया कि जिला के सभी कॉलेज में कॉलेज कमिटी का गठन किया जाएगा. बैठक में जिला सचिव सोनी सेन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला कार्यालय सचिव शुभम कुमार झा, सुबोध कुमार माहली, किशोर पॉल, सबिता सोरेन, बबिता सोरेन, अपूर्वा श्रीवास्तव सहित जिला कमिटी के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही