Search

घाटशिला : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव भक्तिभाव के साथ शुक्रवार को मनाया गया. ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. हवन व आरती कर भगवान परशुराम से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई. इस दौरान भगवान परशुराम की जय, सत्य सनातन हिन्दू वैदिक धर्म की जय व भारत माता की जय का जमकर उदघोष किया गया. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-five-naxalites-killed-in-encounter-with-security-forces-in-bijapur/">छत्तीसगढ़

: बीजापुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया
पूजन उपरांत उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष एवं बच्चों के बीच प्रसाद भी वितरित की गई. इससे पूर्व, वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज को और भी संगठित करने पर जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं. उनका जन्म त्रेता युग में हुआ था। पौराणिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान श्री परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए उनकी शक्तियां अक्षत मानी जाती है. अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा ही राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाते रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-congratulated-kejriwal-said-the-demolition-of-the-fort-of-dictators-has-started/">कल्पना

ने केजरीवाल को दी बधाई, कहा – तानाशाहों का किला धवस्त होना हुआ शुरू
स्वतंत्रता संग्राम से लेकर समाज को आगे ले जाने एवं धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणों ने अपना सर्वोच्च योगदान दिया है. समाज कल्याण हेतु अग्रिम भूमिका निभाने वाले ब्राह्मणों के समक्ष आज कई चुनौतियां उत्तपन्न हो गई है. जरूरी है कि समाज का प्रत्येक सदस्य एकजुटता के साथ चुनौतियों का मजबूती से सामना करें तथा एक-दूसरे को परस्पर सहयोग प्रदान करें. इस दौरान समाज कल्याण के प्रति ब्राह्मणों ने एकबार फिर अपना संकल्प दोहराते हुए सभी को परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-6-cattle-smugglers-arrested-55-cattle-seized/">पांकी

: 6 पशु तस्कर गिरफ्तार, 55 मवेशी जब्त

गुड़ाबांदा : ग्रामीणों ने श्रमदान से किया आंगनबाड़ी का जीर्णोद्धार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Gudabanda-Shramdan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत रेरुआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जिर्णोद्धार ग्रामीणों ने श्रमदान से किया. आंगनबाड़ी केंद्र को काम चलाने लायक मरम्मती कार्य किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व टाटा के ठेकेदार कुमुद सिंह द्वारा बनाया गया था. ठिकेदार ने फ्लोर की ढलाई नहीं की है, पानी की व्यवस्था, किचन और शौचालय का निर्माण भी नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-congratulated-kejriwal-said-the-demolition-of-the-fort-of-dictators-has-started/">कल्पना

ने केजरीवाल को दी बधाई, कहा – तानाशाहों का किला धवस्त होना हुआ शुरू
ग्रामीणों ने गांव के छोटे छोटे बच्चों के सुरक्षा और सुविधा के लिए श्रमदान किया. श्रमदान में आंगनबाड़ी सेविका कापरा मनी किस्कू, सहायिका छितारानी हांसदा, सहिया भागवती हांसदा, जोबा हांसदा, एएनएम रेखा, कापरा हांसदा, सोनामनी सोरेन, छिता सोरेन, लक्ष्मी हांसदा व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सत्य">https://lagatar.in/truth-can-be-troubled-but-not-defeated-aam-aadmi-party/">सत्य

परेशान हो सकता है पराजित नहीं : आम आदमी पार्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//