Search

 
 
 

घाटशिला : स्वर्गछिड़ा गांव में मनी मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती.

 
Ghatshila ( Rajesh Chowbey) : मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मंगलवार को स्वर्गछिड़ा गांव स्थित आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में मनाई गई. यहां मौजूद लोगों ने जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर चुकरीपाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनसा राम मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों एवं झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे. वे एक जानेमाने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखकर एवं शिक्षाविद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-due-to-cold-holiday-declared-till-january-8-for-children-of-classes-1-to-5-in-government-schools/">झारखंड

: ठंड के चलते सरकारी स्कूलों में 1 से 5 क्लास तक के बच्चों के लिए 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित

उनके विचारों को स्मरण करना जरुरी

1925 में आक्सपोर्ड गुरू का खिताब पाने वाले हाकी के एकमात्र अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी थे. उनकी कप्तानी में 1928 के ओलंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक जीता था. उनके आदर्श एवं विचारों को आज के युवा पीढ़ी को स्मरण करना चाहिए. इस मौके पर दुर्गा मुंडा, रायसेन मुंडा, कांतो मानकी, सावित्री सिंह, कुनु मुंडा, लालमोहन मुंडा, सानिया मुंडा, वाणी मुंडा, भजहरों मुंडा आदि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही