Search

 
 
 

Ghatshila : जोड़ीसा पंचायत का भाजपा जिला मंत्री ने किया दौरा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाजपा जिला मंत्री गीता मुर्मू ने शनिवार को गालुडीह के जोड़ीसा पंचायत का दौरा किया तथा ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना. इस दौरान सिदाडांगा गांव में ग्रामीणों ने गीता मुर्मू को बताया कि उनके गांव में एक ही चापानल है उसी से सभी ग्रामीण पानी लेते हैं. चापानल का सिर्स हैंडल खराब होने के कारण सही से पानी नहीं निकाल रहा है. गीता मुर्मू से गांव वालों ने आग्रह किया कि चापानल को ठीक कर दिया जाय. गीता मुर्मू ने चापानल बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि विभागीय या निजी स्तर से किसी भी तरह मरम्मत कराएंगी. इस मौके पर मुख्य रूप से सुनीता मुर्मू, काकुली, हीरामोनि सोरेन, सीता सोरेन, अमृता सहाय, रंजीत सोरेन, रतन महतो तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-the-house-of-a-woman-who-had-gone-to-worship-in-shankosai-shyam-nagar/">Jamshedpur

: शंकोसाई श्याम नगर में पूजा करने गई महिला के घर में चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही