Search

 
 
 

घाटशिला : आदिवासियों-मूलवासी की सबसे बड़ी हितैषी भाजपा है : चंपाई सोरेन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बहरागोड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. डॉक्टर गोस्वामी के अनुसार उनका शुभ मुहूर्त दिन के 12.45 बजे है, इसीलिए वे 12.45 बजे ही घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन किया. डॉ गोस्वामी के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव समेत कई भाजपा के वरीय नेता मौजूद थे. गोस्वामी के नामांकन के बाद घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने नामांकन किया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congresss-kumar-jaimangal-singh-filed-nomination-from-bermo/">बोकारो

: कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह ने बेरमो से किया नामांकन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ghatshila-SABHA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पावड़ा मैदान में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य के आदिवासी-मूलवासी का सबसे बड़ा रक्षक यदि कोई पार्टी है तो वह भाजपा है. कांग्रेस पार्टी ने तो झारखंड आंदोलन को कुचलना तथा गोली चलाने का काम किया. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड आंदोलन को समझा तो आदिवासी-मूलवासी की रक्षा के लिए अलग राज का गठन किया. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा:">https://lagatar.in/candidate-dr-rameshwar-oraon-filed-nomination/">लोहरदगा:

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव ने किया नामांकन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी से गठबंधन करेगी तो उसे राज्य का विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को घाटशिला बहरागोड़ा के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि झारखंड में भाजपा की सरकार बने. इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, बहरागोड़ा के प्रत्याशी डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी एवं बाबूलाल सोरेन ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही