Search

 
 
 

Ghatshila :  दहीगोड़ा के नाला पार मुहल्ला में भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  प्रखंड के दहीगोड़ा के नाला पार मुहल्ला में भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने शनिवार को मुहल्ले वालों के साथ बैठक की. वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. मुहल्ले वालों ने बताया कि यहां नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट की समस्या है. गीता मुर्मू से एक चापानल लगने की मांग करते हुए कहा कि इससे कम से कम 35 घरों में पानी का समस्या समाधान होगा. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-has-become-a-safe-haven-for-illegal-businessmen/">Chandil

 : अवैध धंधेबाजों के लिए सुरक्षित शरणस्थली बना ईचागढ़
गीता मुर्मू ने बोली हेमंत सरकार में यहां के जन प्रतिनिधि ने कभी भी न तो यहां के लोगों की समस्या सुनी और ना ही समाधान किया. जब चुनाव सामने आता है तो सभी नेता समाधान का आश्श्वासन देते हैं. हेमंत सरकार बिल्कुल फेलियर सरकार है, सिर्फ होर्डिंग पोस्टर तले राजनीति करते हैं. अब सभी लोग इस सरकार की विफलता को समझ गए हैं. इस बार भाजपा की सरकार निश्चित रूप से बन रही है और उसके बाद विकास के काम की रफ्तार तेज होगी. मौके पर फूफा बरी, फुल्वींदर सिंह, अमरिक कौर, तुलु शर्मा, उषा पातर, शिला, सन्ध्या मंडल आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  रांची:">https://lagatar.in/ed-filed-pc-against-shekhar-kushwaha/">रांची:

शेखर कुशवाहा के खिलाफ ED ने दायर की PC
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही