Search

घाटशिला : भाजपा नेता ने दामपाड़ा क्षेत्र के किसानों की सुनी समस्या

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने रविवार को घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र का सघन दौरा किया. दौरे के क्रम में चाकदोहा बांकी आदि गांव के किसानों की समस्या को सुना तथा नहर और खेतों को देखा. उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में एक बूंद पानी नहीं है धान का चारा तैयार है. बारिश नहीं होने से किसान परेशान है. क्षेत्र के किसान वर्षों से नहर के पानी पर आश्रित हैं. प्रति वर्ष 30 जून से पहले ही नहर में पानी विभाग द्वारा छोड़ दिया जाता था. इससे किसान समय पर कृषि कार्य शुरू कर लेते थे. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjym-jaduguda-mandal-launched-public-relations-campaign/">मुसाबनी

: भाजयुमो जादूगोड़ा मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान

अविलंब नहर में पानी छोड़ा जाए - मार्डी 

परंतु इस साल बारिश भी कम हो रही है दूसरी ओर झारखंड सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है जिसके कारण किसान त्राहिमाम है. किसानों की मांग है कि अविलंब नहर में पानी छोड़ा जाए ताकि कृषि कार्य प्रारंभ हो सके. मार्डी ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने स्वर्णरेखा विभाग के मुख्य अभियंता तथा कार्यपालक अभियंताओं से बात कर आग्रह किया कि सुखाड़ की स्थिति को ध्यान में देते हुए अविलंब नहर में पानी छोड़ा जाए. मुख्यमंत्री आश्वासन दिया है कि जल्दी समस्या का समाधान कराया जाएगा. इस मौके पर दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत, नन्दलाल भगत, दीपक कर्मकार, साघु महतो, सुबलुं सोरेन, सौरव कुमार हांसदा,मोहन चंद्र हेंब्रम, किशन सोरेन, दिलीप बाग्ती, ताराश सोरेन, जगन्नाथ धल, मासां सोरेन, रोहित माहतो के साथ किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-poors-house-collapsed-due-to-rain-life-saved/">गिरिडीह

: बारिश से गिरा गरीब का घर, बची जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//