Search

 
 
 

Ghatshila : जुनबनी में भाजपा नेता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

 
  • जनता बेहाल मंत्री और ऑफिसर मालामाल - लखन मार्डी
Ghatshila : भारतीय जनता पार्टी से घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी पंचायत के बगुला गांव के ग्रामीणों के समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया कि जनता आज भी पानी, बिजली, सड़क की समस्या से जूझ रही है. ग्रामीणों को बकाया बिजली बिल के नाम पर झूठा मुकदमा दर्ज कर परेशान किया जा रहा है. किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से लिया हुआ कृषि लोन की बकाया राशि के लिए किसानों को परेशान किया जा रहा है. सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होने के कारण ग्रामीण जनता घर बनाने के लिए गिट्टी, बालू के लिए तरस रही है. अंत में लखन मार्डी ने अपने स्तर से तीन तिरपाल ग्रामीणों को दिया ताकि सामाजिक कार्यक्रमों में ग्रामीण जनता को सहयोग हो सके. मौके पर जूनबनी पंचायत के उपमुखिया सुजन कुमार मन्ना, वार्ड सदस्य दुली मार्डी , प्रशांत महतो, सुरेंद्र मुर्मू, महेश मुर्मू, नारायन मुर्मू, सुपाई मार्डी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-cancer-screening-camp-of-marwari-yuva-manch-steel-city-branch-on-1-2-september/">Jamshedpur

: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा का कैंसर जांच शिविर 1-2 सितंबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही