Search

 
 
 

घाटशिला : भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने सबर परिवारों के बीच बांटे दीपावली के उपहार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सबर जनजातियों के बीच रविवार को दीपावली के लिए आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में आदिम विकास पुस्तकालय मैदान चेंगजोड़ा में सबर जनजाति परिवारों को पटाखे, सरसों तेल, दीया, मिठाई के पैकेट समेत अन्य सामग्री दी. राजकुमार सिंह ने कहा कि जिनके घर में अंधेरा है उनके घर में दिए जलाने का यह एक प्रयास मात्र है. दीपावली के अवसर पर हर वर्ग के लोगों को खुशियां मनाने का हक है. लेकिन बहुत सारे ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक कारणों से दीपावली नहीं मना पाते. वैसे परिवार को सामग्री उपलब्ध कराकर छोटी सी खुशी देने की कोशिश की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-panchayat-representatives-will-set-up-service-camp-for-the-help-of-chhath-vratis-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में छठ व्रतियों के सहायतार्थ पंचायत प्रतिनिधि लगाएंगे सेवा शिविर

पटाखे व मिठाई पाकर बच्चों के चहरे खिले

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि सबर जनजाति के लोगों ने आर्थिक समस्या का हवाला देते हुए दीपावली मनाने को लेकर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा कि लॉकडॉउन के बाद से बहुत से परिवार की आर्थिक स्तिथि खराब हुई है. इधर, पटाखे और मिठाई के पैकेट पाकर बच्चे बहुत खुश नजर आए. मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, उप मुखिया सुजन मन्ना, उप मुखिया रूपेश दुबे, सिद्धार्थ शर्मा, दुर्गा प्रसाद दण्डपाट समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/ghatshila-saat-bohini-film-will-be-telecast-from-28th-in-majhi-pargana-mahal-bhawan/">पलामू

: तेज रफ्तार ट्रक ने स्‍कूटी सवार युवती को रौंदा, मौके पर मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही