Search

 
 
 

घाटशिला : भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कमेटी की बैठक आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को शहर के एक होटल में आयोजित की गई. बैठक में नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष साकेत अग्रवाल सहित जिला एवं प्रखंड के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सुमित कुमार शर्मा उपस्थित थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष के नियुक्ति के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jamshedpur-students-aware-of-santhali-folk-literature-and-story/">झारखंड

: रांची समेत कई जिलों में बारिश से पारा गिरा, तपती गर्मी से थोड़ी राहत

जल्दी ही कमेटी का होगा विस्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Ghatshila-BJP-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि जल्द दी जिला एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे. इसके अलावा प्रदेश सदस्य रंजीत बाला, भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला. मौके पर मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री कोविंद नाथ कुंडू, दीपक दंडपात, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, राजेश शाह, पोल्टू सरदार, हीरा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही