Search

 
 
 

Ghatshila : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गड्ढे में स्लैग डाल सड़क को चलने लायक बनाया

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गोपालपुर पुराना रेलवे फाटक के समीप जर्जर सड़क पर बने गड्ढे में शनिवार को जेसीबी से स्लैग डाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चलने लायक बनाया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि घाटशिला की मुख्य सड़क हो या गली मोहल्ले की, सभी सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैंं. इसकी मरम्मत के दिशा में जनप्रतिनिधियों द्वारा पहल नहीं किए जाने के कारण अपने स्तर से गड्ढे को भर कर चलने लायक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. गोपालपुर पुराना रेलवे फाटक के समय सड़क काफी जर्जर हो गया था. वैसे तो शहर की पूरी सड़क जर्जर हो गई है. इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, राहुल पांडेय, सत्यनारायण पुष्टि, अजय चक्रवर्ती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-jlkm-will-give-ticket-to-local-decision-will-be-taken-through-opinion-poll/">Chandil

: स्थानीय को टिकट देगा जेएलकेएम, रायशुमारी से लिया जाएगा निर्णय
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही