Search

 
 
 

घाटशिला : भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी व अधीर रंजन का पुतला फूंका

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति के नेतृत्व में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी का गुरुवार की शाम पुतला दहन घाटशिला स्टेशन परिसर के बाहर किया गया. मौके पर भाजपा नेता लखन मार्डी ने कहा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने हिंदुस्तान के आदिवासियों का, महिलाओं का, गरीबों का और राष्ट्र का अपमान करने का काम किया है. आदिवासी महिला महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऊपर अभद्र भाषा का उपयोग किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-the-sub-health-center-building-built-in-hudangda-village-of-karaikela-is-still-incomplete-the-patient-is-upset-due-to-lack-of-treatment/">बंदगांव

: कराईकेला के हुडंगदा गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र भवन आज भी है अधूरा, इलाज के अभाव में मरीज परेशान
दूसरी तरफ कांग्रेस के लोग अपने बयानों के माध्यम से देश को विश्व स्तर पर बदनाम करने का काम कर रही है. एक गरीब घर में जन्म लेने वाली आदिवासी महिला हिंदुस्तान के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा कैंडिडेट बनाए जाने पर निरंतर असंवैधानिक और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर इस तरह की असंवैधानिक भाषा का उपयोग हिंदुस्तान नहीं सहेगा. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, कौशिक कुमार, हीरा सिंह प्रदीप साव,विक्रम साव,सूजन मन्ना, सुरेंद्रनाथ, राजकुमार वर्मा ,आकाश दत्ता, सुभाष बनर्जी, नीरज कुमार, निताई मुंडा, प्रदीप कुमार, मुनमुन पांडे, सुखेंन दस, फूफा बारीक, स्वरूप कुमार, आदित्य सोनी, नवरून योगी, समेत काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही