Search

 
 
 

घाटशिला : छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर छात्र-छात्राओं पर पिछले दिनों रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने बुधवार की शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने झारखंड की जनता को ठगा है. जितने भी चुनाव में वादे किए थे आज तक एक भी पूरा नहीं किया. अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर युवा बेरोजगार रांची में पिछले दिनों मुख्यमंत्री आवास घेराव करने गए थे. उस कार्यक्रम को असफल करने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर बेरहमी से उनपर लाठी चार्ज किया गया. जिसमें कई छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए थे. पुतला दहन के दौरान अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष राहुल पांडेय, लखन मार्डी, मंटू प्रजापति, सूजन मन्ना, माला दे, संजय अग्रवाल, संजय तिवारी, पोल्टू सरदार, जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, हीरा सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-villagers-dug-well-in-43-degree-temperature-to-quench-thirst/">डुमरिया

: प्यास बुझाने के लिए 43 डिग्री तापमान में ग्रामीणों ने खोद डाला कुआं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही