Search

 
 
 

घाटशिला : भाजयुमो ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को महा-जनसंपर्क अभियान भाजयुमो के घाटशिला मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति के नेतृत्व में चलाया गया. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक यात्रा निकाल कर स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उपलब्धियां को भी बताया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से आज देश का कोई भी वर्ग अछूता नहीं है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-many-people-joined-jmm-in-third/">गिरिडीह

: तिसरी में कई लोगों ने थामा जेएमएम का दामन

वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है

मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण ही जन मानस के जीवन में सुखद बदलाव आ रहे हैं. मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. इस मौके पर मुख्य रूप से घाटशिला पूर्व प्रत्यशी लखन मार्डी, भाजयुमो कोल्हान प्रमंडल प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विजय पांडेय, भाजपा जिला मंत्री संजय तिवारी, भाजपा मंडल महामंत्री राजेश शर्मा एवं तुषार दत्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही