Search

 
 
 

घाटशिला : भाजयुमो ने राज स्टेट मैदान से निकाला तिरंगा यात्रा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने घाटशिला में रविवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाला. तिरंगा यात्रा राजस्टेट मैदान निकाला गया जो मऊभंडार स्थित एचसीएल-आईसीसी कंपनी के मुख्य द्वारा तक गया. भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू के नेतृत्व में निकाला गया. यात्रा पुनः राजस्टेट मैदान पहुंच कर समाप्त हुआ. युवा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के गगन भेदी नारे लगाते रहे. इस संबंध में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा लहराएगा. जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता भी घर-घर तिरंगा पहुंच रहे हैं. मौके पर प्रमुख रूप से लखन मार्डी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, दिनेश वाल्मीकि, आकाश दत्ता, साहिल आनंद, शुभम सोनी, सूरज सोनी, शिव सिन्हा, आयुष सिन्हा, आलोक सिंह, सुजल सिंह, सयन सेन, नीतीश कुमार, लाल्टू दास सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cbc-golmuri-became-the-winner-of-eastern-mla-invitational-football-tournament/">जमशेदपुर

: पूर्वी विधायक आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना सीबीसी गोलमुरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही