Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ब्लैक डायमंड ने टुडू स्पोर्टिंग भागाबांध को हरा जीता खिताब

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : एएमसी मुड़ाकाटी के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को किया गया. ब्लैक डायमंड महिषडुबा की टीम ने टुडू स्पोर्टिंग भागाबान्ध को हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया. क्लब की ओर से इस वर्ष सभी टीमों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया था. विजेता टीम को 5000 रुपये नगद व उपविजेता टीम को 4000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-veer-gurpratap-singhs-book-gun-chandan-ke-bashkhe-released/">जमशेदपुर

: वीर गुरप्रताप सिंह की पुस्तक “गुण चंदन के बश्खे” का हुआ विमोचन
विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने पुरस्कृत की. इसके पहले जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्धघाटन की. इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान दुर्गा मुर्मू, चातुर सोरेन, सुबोध मुर्मू, दुर्गा चरण मुर्मू, गोपाल बास्के, अर्जुन मुर्मू, विजय हांसदा, अंता मुर्मू, नारायण मंडल, गुणाधर मुर्मू, शैलेंद्र किस्कू, दामोदर सोरेन, पल्टन हेम्ब्रम उपस्थित थे. मैच के रेफ़री बिशु टुडू, गोम्हा मार्डी, बबलू टुडू, रमेश मांझी व गोपीनाथ टुडू थे. कॉमेंट्री पवन टुडू ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही