Search

 
 
 

घाटशिला : धालभूमगढ़ झामुमो कार्यालय में जरुरतमदों के बीच बांटा गया कंबल व गरम कपड़ा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झामुमो प्रखंड कार्यालय धालभूमगढ़ में विधायक रामदास सोरेन के सहयोग से विधायक प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा ने वृद्धाओं के बीच गुरुवार को कंबल का वितरण किया. गांव के छोटे बच्चों को गरम कपड़ा (जैकेट) दिया गया. विधायक प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा ने बताया कि लगातार पार्टी की ओर से ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है. इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-delegation-of-gaur-seva-sangh-met-mla-dashrath/">खरसावां

: विधायक दशरथ से मिला गौड़ सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल

जनकल्याण को लेकर चलाया जा रहा है कार्यक्रम

उन्होंने ने कहा कि विधायक द्वारा जनकल्याण को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है साथ ही साथ उनका निर्देश है कि क्षेत्र में एक भी व्यक्ति ठंड में बिना कंबल के ना रहे. इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य विधायक के द्वारा पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा है. इससे लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं. मौके पर कमल मंडल, चैतन मुर्मू, बिनोद चौबे आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही