Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित हुई. बैठक के दौरान 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के नौ सदस्यों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी का परिचय कराया गया. तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय परिसर में पदाधिकारियों एवं 20 सूत्री सदस्यों ने पौधारोपण किया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-drinking-water-supply-will-remain-disrupted-in-jaduguda-area-on-wednesday/">मुसाबनी

: जादुगोड़ा क्षेत्र में बुधवार को पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

लोगों से संपर्क स्थापित कर समाधान करें

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने सभी सदस्यों को विभिन्न योजनाओं तथा विभागों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी सदस्य एक सम्मानित पद पर हैं क्षेत्र में किसी भी विभाग से किसी तरह की कोई परेशानी लोगों को हो रही है तो उसके समाधान के साथ-साथ इसकी जानकारी कार्यालय में दें. बहुत सारी ऐसी जन उपयोगी कार्य होना है, परंतु जानकारी के अभाव में वह नहीं हो पा रहा है. इसके लिए आप सब क्षेत्र के लोगों से संपर्क स्थापित कर समाधान करें. बैठक में मुख्य रूप से सदस्य विमान विश्वास, अमित राय, मोहम्मद जलील, सतीश सीट, रतन महतो सहित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार, कृषि पदाधिकारी प्रह्लाद पुष्टि सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही