Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड को एक साथ मिले 12 पंचायत सचिव, 11 ने किया योगदान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पंचायत सचिवों की कमी से जुझ रहे घाटशिला प्रखंड को एक साथ 12 पंचायत सचिव मिले हैं. पहली बार पुरुषों से अधिक महिला पंचायत सचिव शामिल हैं. सोमवार को योगदान करने वाले पंचायत सचिव के साथ प्रखंड कार्यालय में बैठक कर पंचायत में चलने वाले विभिन्न योजनाओ की जानकारी रुपा कुमारी ने दी. हालांकि पंचायत सचिवों के बीच अभी तक पंचायत का बंटवारा नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-laid-foundation-stone-of-health-sub-center/">बहरागोड़ा

: विधायक ने स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास

इन लोगों ने पंचायत सचिव के पद किया योगदान

घाटशिला प्रखंड में योगदान करने वाले पंचायत सचिवों में अनिता कुमारी, सावित्री हेम्ब्रम, प्रियंका एक्का, मीरा पूर्ती, पुष्पा कुमारी पोद्दार, नेहा कुमारी शर्मा, बलराम सिंह, नेहा कुमारी, राम मुनी सोरेन, जैन कुमार भकत ने योगदान दे दिया है. रौशन कुमार ने अभी तक योगदान नहीं किया है. किशोर कुमार ओझा ने निम्नवर्गिय लिपिक के रूप में योगदान किया है. पंचायत सचिवों के स्थानांतरण कर दिये जाने के कारण घाटशिला प्रखंड पंचायत सचिवों की कमी से जुझ रहा था, लेकिन एक साथ 12 सचिवों के पदस्थापन होने से अब विकास कार्य में तेजी आएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही