Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : घर-घर कचरा उठाने के लिए प्रखंड को मिला चार ट्रॉली व एक टोटो रिक्शा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ग्रामीण विकास विभाग की ओर से काशीदा एवं धरमबहाल पंचायत में रूर्वन भारत के तहत "स्वच्छ भारत ग्रीन भारत" योजना को लेकर कचरा निस्तारण केंद्र बनाया जा रहा है. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से घाटशिला प्रखंड में एक टोटो रिक्शा तथा चार ट्रॉली रिक्शा उपलब्ध कराया गया है जो घर घर से कचरा उठाने के लिए उपयोग में लाया जाएगा. हालांकि इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. कचरा निस्तारण केंद्र के लिए घर घर से कचरा उठाने के लिए जो वाहन उपलब्ध कराया गया है इसकी देखरेख कौन और कैसे करेगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-annual-festival-of-sheetla-temple-ends-with-mahaprasad-distribution/">चाकुलिया

: महाप्रसाद वितरण के साथ शीतला मंदिर के वार्षिकोत्सव का हुआ समापन

एक रिक्शा दो हजार घर से कचरा का करेगा उठाव

उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी योजना को धरातल पर लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाना चाहिए ताकि योजना से लोगों को लाभ मिले. परंतु ऐसा कुछ होता नहीं है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर विस्तृत जानकारी ली जाएगी. इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुनाराम सोरेन ने बताया कि दोनों पंचायत के एक-एक ट्रॉली रिक्शा दो हजार परिवार के घर से कचरा उठाकर ई रिक्शा में इकट्ठा कर कचरा निस्तारण केंद्र में स्टोर किया जाएगा. बाद में इसे प्लांट में भेजने की योजना सरकार की है. ताकि स्वच्छ भारत ग्रीन भारत का सपना पंचायत स्तर साकार हो सके. इससे पंचायत स्वच्छ और सुंदर बना रहेगा. दोनों ही पंचायत में कचरा निस्तारण प्लांट की स्वीकृति मिल गई है परंतु अब तक जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही