Search

 
 
 

Ghatshila : प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : शिक्षा विभाग की ओर से जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर के मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में पूरे प्रखंड से कुल 24 टीमें शामिल हुईं हैं. प्रतियोगिता में तीन ग्रुप है. इसमें अंडर 15 में बालक ग्रुप तथा अंडर 17 ग्रुप में बालक एवं बालिका की टीम को शामिल किया गया है. इस संबंध में शिक्षक मोहम्मद साजिद ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता के तीनों ग्रुप से विजयी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय टीम में शामिल किया जाएगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए उत्पल चक्रवर्ती, संजीत कुमार दत्ता, कृष्ण दत्ता, सुष्मिता कुमारी, डॉक्टर कमर अली, सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-many-advocates-unable-to-take-membership-of-bar-association/">Jamshedpur

: बार एसोसिएशन की सदस्यता ले पाने में कई अधिवक्ता असमर्थ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही