Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के अन्तर्गत ``स्वच्छता पखवाड़ा`` को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों व मुखिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया. 29 अप्रैल से 15 जून तक चलने वाले इस ``स्वच्छता पखवाड़ा`` में ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता लाना, सभी लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करना, ग्राम स्तर पर व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण हेतु योग्य लाभुकों की पहचान करना, ग्राम स्तर पर जल के उचित उपयोग पर बल देना जैसे विषयों को लेकर प्रशासन की टीम लोगों के बीच जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhagirathvanshi-mahashaheed-atma-shanti-yagya-meeting-in-bagbeda/">जमशेदपुर
: बागबेड़ा में भागीरथवंशी महाशहीद आत्म शांति यज्ञ को लेकर बैठक
: विधायक समीर कुमार महंती ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास
: बागबेड़ा में भागीरथवंशी महाशहीद आत्म शांति यज्ञ को लेकर बैठक
इस मुहिम की सफलता नागरिकों की जागरूकता पर है निर्भर
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस मुहिम की सफलता समस्त नागरिकों की जागरूकता पर निर्भर है. जब तक लोग साफ-सफाई पसंद नहीं होंगे, प्रशासनिक प्रयास नाकाफी होगा. गांवों को 1 स्टार, 3 स्टार और 5 स्टार घोषित करते हुए ओडीएफ प्लस गांव बनाना स्वच्छता पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने प्रखंडवासियों से अपील किया कि इस मुहिम में अपनी व्यापक सहभागिता दिखाते हुए अपने गांव-पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. बीडीओ द्वारा प्रखंड समन्वयक को निदेश दिया गया कि विकास योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने वाले मुखियागण को चिन्हित करें, उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-sameer-kumar-mahanti-laid-the-foundation-stone-of-pcc-road/">बहरागोड़ा: विधायक समीर कुमार महंती ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास
Leave a Comment