Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों संग की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रखंड के डीलरों संग बैठक की. बैठक में डीलरों को कई निर्देश दिये. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों को बताया कि अपने अपने क्षेत्र के सबर परिवार को लिस्टिंग कर लें तथा उनके कार्ड के साथ आधार सीडिंग हुआ या नहीं क्रमवार रिपोर्ट तैयार कर 3 दिन के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराएं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chandil-surprise-inspection-of-shops-of-public-distribution-system-many-flaws-found-3/">चाकुलिया

: मौराबांधी उत्पादित करेला भेजा जा रहा है बिहार

छूटे हुए सबर परिवार का राशन कार्ड अविलंब बनाएं

उन्होंने कहा कि अपने पंचायत के वार्ड सदस्य तथा ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर छूटे हुए वैसे सबर परिवार का राशन कार्ड अविलंब बनाएं. अब यह शिकायत नहीं मिलनी चाहिए कि किसी भी सबर परिवार को राशन नहीं मिल रहा है. यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित क्षेत्र के डीलर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से राज अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, शत्रुघ्न गुप्ता सहित अन्य डीलर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही