Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संस्कृति सांसद क्लब दाहीगोड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित, 110 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संस्कृति सांसद क्लब दाहीगोड़ा में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में लोगों की शारीरिक जांच के पश्चात रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर में काफी संख्या में महिला-पुरुष रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह था जिसका परिणाम है कि कुल 110 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. तापस चटर्जी ने कहा कि प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं होती है. एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जीवन बचाई जा सकती है. मौके पर मुख्य रूप से ब्लड बैंक की चिकित्सक डॉ. निर्मला झा, रश्मि किंडो, तपन टुडू, सुदीप शाह तथा वीवीडीए के सुब्रतो दास, अंजना भट्टाचार्य, कमल घोष, कल्याण राय सहित अन्य शामिल थे. क्लब की ओर से तपन कुमार महतो, संदीप राय चौधरी सहित अन्य क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ex-serviceman-donated-blood-for-needy-old-lady/">चाईबासा

: पूर्व सैनिक ने जरूरतमंद वृद्धा के लिए किया रक्तदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही