Search

 
 
 

घाटशिला : बांकी पंचायत में रक्तदान शिविर आयोजित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बांकी पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम पंचायत कमेटी एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं प्रमुख सुशीला टुडू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान को लेकर रक्त दाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. काफी संख्या में महिलाओं ने रक्तदान किया एवं ग्रामीणों को रक्तदान के लिए जागरूक भी किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dr-shankar-tudu-will-be-honored-for-doing-excellent-work-on-doctors-day/">घाटशिला

: डॉक्टर्स डे पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किए जाएंगे डॉ. शंकर टुडू

स्वस्थ्य व्यक्ति 90 दिन के अंतराल में कर सकते हैं रक्तदान

रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए प्रमुख सुशीला टुडू ने कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान करने से दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है. वैसे भी एक स्वस्थ्य व्यक्ति को 90 दिन के बाद रक्तदान करने से किसी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं होती है. मौके पर ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मी सहित समिति के अध्यक्ष सपन महतो, मुखिया फागू सोरेन व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही