Search

 
 
 

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में इसी माह होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना : डॉ आरएन सोरेन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अस्पताल प्रबंधन समिति की पिछले दिनों हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया था कि अनुमंडल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना की जाए. विधायक ने निर्देश दिया था कि अस्पताल के कर्मचारी आयुष निर्देशक को पुनः आवेदन जाकर करें. समिति के निर्देश के अनुसार 2 सितंबर को बीपीएम मयंक कुमार के नेतृत्व में अस्पताल की टीम ने आयुष निदेशक को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा. उक्त बातें शनिवार को अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-co-operative-law-college-warn-of-agitation/">जमशेदपुर:

कॉ-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने कहा कि विधायक रामदास सोरेन एवं स्थानीय प्रशासन तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की पहल पर इतने वर्षों बाद अनुमंडल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना लगभग इसी महीने में होगी. डॉ. सोरेन ने विधायक सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह पहल के कारण उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि निश्चित रूप से अनुमंडल अस्पताल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा पाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही