Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सात अप्रैल को नरसिंहगढ़ बोढ़ाम मंदिर में की जाएगी बोढ़ाम पूजा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नरसिंहगढ़ बोढ़ाम मंदिर में बोढ़ाम पूजा का आयोजन शुक्रवार सात अप्रैल को स्वर्गछीड़ा तालाब से घटनाकर पूजा आरंभ किया जाएगा. शनिवार आठ अप्रैल को पूजा अर्चना, प्रसाद वितरण एवं झुपान का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा. बोढ़ाम पूजा 108 वर्षों से यहां की जा रही है. राजा के समय से नरसिंहगढ़ गांव में बोढ़ाम पूजा वर्षों से होता आ रहा है. ग्राम देवता के रूप में पूरे गांव के लोग पूजा करते हैं. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-martyrdom-of-kalundia-will-never-go-in-vain-madhu-koda/">तांतनगर

: कालुंडिया की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी : मधु कोड़ा

बड़ी संख्या में आते है लोग पूजा देखने

गांव की मंगल कामना के लिए पूजा होता है. पूजा के पहले सभी प्राचीन देवी की पूजा-अर्चना की जाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग पूजा देखने आते हैं. बोढ़ाम बाबा पर लोगों का अटूट विश्वास है. पूजा को लेकर मंदिर का रंग रोगन किया जा रहा है. आयोजन समिति में गौरंगो मन्ना, जयदेव मन्ना, दिलीप नामाता, लखीकांत कुंवर, सामा कुंडू, मुकेश मन्ना, बापी मन्ना, फकीरा राय, चुनकू नामाता, तोपू नामाता, निताई मंडल, प्रणव साहू आदि लोग पूजा की तैयारी में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें :आत्महत्या">https://lagatar.in/suicide-and-depression-a-social-challenge/">आत्महत्या

एवं अवसाद एक सामाजिक चुनौती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही