Search

 
 
 

घाटशिला : मृतक की पत्नी को ईंट भट्ठा मालिक ने दिया दो लाख का मुआवजा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत चुकरीपाड़ा गांव निवासी डुइका मुर्मू की बड़ाजुड़ी स्थित विकास अग्रवाल के ईट भट्टा में काम करने के दौरान भट्टा में ही मंगलवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण चक्कर खा कर गिर गया. उसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिजन पांच लाख मुआवजा की मांग करने लगे. परिजन का कहना था कि कार्यस्थल पर मजदूर की मौत हुई है. परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-hcg-abdurrazzak-ansari-cancer-hospital-made-police-personnel-aware/">रांचीः

HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल ने पुलिस जवानों को किया जागरूक
ग्रामीणों की सूचना पर घाटशिला के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू व धालभूमगढ़ के जिला परिषद सदस्य हेमन्त मुंडा अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचे. दोनों जिला परिषद सदस्य ने द्विपक्षीय वार्ता कराया. वार्ता के बाद परिवार के आश्रित को दो लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. इस मौके पर मृतक की पत्नी छिता मुर्मू, पुत्र दिनेश मुर्मू,भाजपा नेता शिवरतन अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jut-is-the-first-university-of-jharkhand-which-will-conduct-part-time-phd/">झारखंड

का पहला विश्वविद्यालय है जेयूटी जो पार्ट टाइम करवाएगा पीएचडी

गुड़ाबांदा : मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन शिविर का शुभारंभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Gudabanda-Shivir.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगर कोड़ा ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ द्वीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत न्यूनतम उम्र सीमा 60 वर्ष घटाकर 50 वर्ष किया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jut-is-the-first-university-of-jharkhand-which-will-conduct-part-time-phd/">झारखंड

का पहला विश्वविद्यालय है जेयूटी जो पार्ट टाइम करवाएगा पीएचडी
इसमें राज्य के महिला एवं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित कि गई है. यह शिविर पंचायत में 20 फरवरी से 22 तक चलेगी. सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किया जा रहा है. योग्य लाभुक शिविर में सीधा आकर जमा करेंगे. मौके पर पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो, मुखिया कन्हाईलाल माहली, उप मुखिया सुखदेव नायक, राम कृष्ण महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बरवाडीह">https://lagatar.in/barwadih-railway-workers-leg-amputated-while-on-duty-referred/">बरवाडीह

: ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी का कटा पैर, रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही