Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बीएसडी क्लब के वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ समापन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के कालचिति पंचायत अन्तर्गत बासाडेरा गांव में बीएसडी क्लब धारागिरी द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव का समापन सोमवार को हुआ. कार्यक्रम का आयोजन बीएसडी क्लब धारागिरी के तत्वावधान में किया गया था. मौके पर पुरुलिया के नुतनडीह जंगल महल, किसान छऊ नृत्य पार्टी और अस्परा सेवाजतन छऊ प्रशिक्षण केंद्र द्वारा छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया. इसके आलावा डांस प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई. सभी विजेताओं को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/patna-bahubali-anand-mohanes-son-is-engaged-today-will-be-married-in-dehradun-on-may-3/">पटना

: बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की सगाई आज, 3 मई को देहरादून में होगी शादी

जिला परिषद सदस्य ने आयोजकों की सराहना की 

[caption id="attachment_617907" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jila-parishad-sadsy-2-300x145.jpg"

alt="" width="300" height="145" /> उपस्तिथ ग्रामीण.[/caption] मुर्मू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र के लोग संघर्षशील होते है. लगातार अपनी समस्याओं को गांव के लोगों ने आवाज बुलंद किया है. उसी का नतीजा है कि विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही है. बासाढेरा सबर बस्ती में पुलिया निर्माण एवं बीएसएनएल टावर की स्वीकृति मिली है. इसके आलावा डाइनमारी में भी मोबाइल टावर की स्वीकृति मिली है. देवयानी मुर्मू ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द टॉवर लगेगा तथा ग्रामीणों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. जलमीनार का निर्माण कराया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकार एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा. स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने 15 वें वित्त आयोग के माध्यम से राशि जारी किया है. मुर्मू ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में भी 12 साल से इस पहाड़ी क्षेत्र में वार्षिकोत्सव का आयोजन करना सराहनीय है. मौके पर ग्राम प्रधान गौर सिंह, कमेटी के बाबुलाल सिंह, सुनील सिंह, कमल सिंह, भजोहरी सिंह, मथुर सिंह, रोमेन मन्ना, अलोमनी सिंह, केशव सिंह समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-bagbeda-a-person-was-attacked-with-a-chapada-injured/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में एक व्यक्ति पर चापड़ से हमला, घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही