Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बीटीएमसी हाड़तोपा की टीम बनी चैंपियन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत त्रिमूर्ति क्लब पिठाती के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हो गया. टूर्नामेंट में बीटीएमसी हाड़तोपा की टीम चैंपियन रही. फाइनल में हाड़तोपा की टीम ने ब्लैक शूटर टीम को पराजित किया. विजेता टीम को 70 हजार व उप विजेता को 50 हजार रुपये नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. विजेता टीम को विधायक रामदास सोरेन ने पुरस्कृत किया. इसके पहले विधायक रामदास सोरेन व जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-all-india-kisan-khet-mazdoor-sangh-took-out-procession/">चाकुलिया

: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संघ ने निकाला जुलूस

खेल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराएगी सरकार : रामदास 

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने खेल नीति की घोषणा की है व खिलाड़यों के लिए अनेक सुविधा प्रदान करने जा रही है. जल्द ही खेल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. इस मौके पर ग्राम प्रधान बिक्रम टुडू, प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया फागु सोरेन, मानसिंह हेम्ब्रम, माही हांसदा, उप मुखिया बिशु टुडू, बाघराय मार्डी, छितामुनि मांडी, शामा टुडू, कान्हू सामंत, भरत मुर्मू, दासमत सोरेन, परमेश्वर मांडी, दुर्गा मुर्मू, दिलीप मन्ना, खुदीराम हांसदा, सुखलाल हांसदा, ईश्वर टुडू, सुनील मुर्मू, दुर्गा चरण मार्डी, विश्वनाथ मुर्मू, सीमंतो पाल, ठाकुर प्रसाद सोरेन, नरेंद्र नाथ मांडी, कृष्ण चंद्र मांडी समेत अनेक लोग उपस्थित थे. मैच में रनिंग कमेंट्री उत्पल पातर ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही