Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : भैरवपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से झाड़ियों में लगी आग

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव के पास शनिवार को झाड़ियों में आग लग गई. ग्रामीणों की सूझबूझ से आग की चपेट में आने से गांव बच गया. ग्रामीणों ने बताया गया कि झाड़ियों के बीच से 11000 वोल्ट का बिजली तार गुजरा है. तारों के आपस में सट जाने के कारण शार्ट सर्किट हो गया और इससे निकली चिंगारी से झाड़ियों में आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. ग्रामीणों ने आगजनी की सूचना तत्काल थाना प्रभारी अवनीश कुमार तथा अंचलाधिकारी सदानंद महतो को दी एवं फायर बिग्रेड भेजने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण ही हुई थी. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-peace-committee-meeting-on-holi-and-shab-e-barat/">चाकुलिया

: होली व शब-ए-बरात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

ग्रामीणों ने बुझाई आग

इधर, आग लगने की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के मिस्त्री पहुंचे. मिस्त्री के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लगी है. घटना के बाद क्षेत्र का लाइन बंद कर दिया गया. ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग इतनी भयावह थी नहीं बुझ सकी. बाद में लोगों ने आगे की झाड़ियों को तोड़कर आग को बुझाया. इस घटना में किसी भी तरह का जान-माल की नुकसान नहीं हुआ है. सूचना पर पहुंचे सीओ सदानंद महतो, कर्मचारी प्रेम कुमार ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने मांग की है कि गर्मी के मौसम में आग लगने का भय हमेशा बना रहता है इसलिए फायर बिग्रेड की व्यवस्था की जाए. सूचना पर मुखिया चितरंजन सिंह द्वारा आग बुझाने के लिए एक टैंकर पानी तत्काल भेजा गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही