Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : फोरलेन ओवरब्रिज से गिरकर व्यवसाई की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कसीदा स्थित फोरलेन ओवरब्रिज से गिरने से 57 वर्षीय व्यवसाई की मौत हो गई. घटना सोमवार की शाम की है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यवसाई काशीदा ओवर ब्रिज के ऊपर अपनी स्कूटी खड़ी करने के बाद अचानक ऊपर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान घाटशिला मेन रोड निवासी संजय अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टूडू एवं डॉ आर एन टूडू ने जांच करने के पश्चात मृत घोषित कर दिया. घटना कैसे हुई क्यों हुई यह जांच का विषय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arun-provincial-president-of-steel-city-branch-and-sarthak-took-oath-as-provincial-general-secretary/">जमशेदपुर

: स्टील सिटी शाखा के अरुण प्रांतीय अध्यक्ष एवं सार्थक ने प्रांतीय महामंत्री की शपथ ली

शोक में डूबा परिवार

इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि संजय अग्रवाल का कशीदा में अपना धर्म कांटा है. वे अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी व भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यवसायियों की भीड़ अनुमंडल अस्पताल में जुट गई. मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही