Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला उपचुनाव : दोपहर 1 बजे तक 54.08% वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक घाटशिला (झारखंड) में 54.08%, बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में 34.01%, नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) में 52.44%, डम्पा (मिजोरम) में 56.35%, नुआपाड़ा (ओडिशा) में 51.42%, तरनतारन (पंजाब) में 36.62%, अंता (राजस्थान) में 47.77% और जुबली हिल्स (तेलंगाना) में 31.94% मतदान हुआ है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इनमें जम्मू-कश्मीर का बडगाम और नगरोटा, राजस्थान का अंता, झारखंड का घाटशिला, तेलंगाना का जुबली हिल्स, पंजाब का तरनतारन, मिजोरम का डम्पा और ओडिशा का नुआपाड़ा शामिल हैं. 

चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक घाटशिला (झारखंड) में 54.08%, बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में 34.01%, नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) में 52.44%, डम्पा (मिजोरम) में 56.35%, नुआपाड़ा (ओडिशा) में 51.42%, तरनतारन (पंजाब) में 36.62%, अंता (राजस्थान) में 47.77% और जुबली हिल्स (तेलंगाना) में 31.94% मतदान हुआ है.

 

इससे पहले सुबह 11 बजे तक नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) में 34.47%, बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में 21.74%, घाटशिला (झारखंड) में 34.32%, डम्पा (मिजोरम) में 34.38%, नुआपाड़ा (ओडिशा) में 32.51%, तरनतारन (पंजाब) में  23.35%, अंता (राजस्थान) में 28.74% और जुबली हिल्स (तेलंगाना) में 20.76% मतदान दर्ज किया गया था.

 

2.55 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

घाटशिला उपचुनाव की बात करें तो इस बार कुल 2,55,820 मतदाताओं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या एक लाख 24 हजार 899, महिलाओं की 1 लाख 30 हजार 921 और वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या तीन है. जबकि वोटिंग के लिए 300 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. 

 

चुनावी मुकाबले में 13 प्रत्याशी

भाजपा से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन और जेएमएम से पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद सोरेन चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा 11 उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 8 निर्दलीय, एक पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), एक भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और एक जेएलकेएम के उम्मीदवार हैं, 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही